ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मसान नदी का बढ़ा जलस्तर, दो गांव में घुसा बाढ़ का पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी

BAGHA: लगातार हो रही बारिश से मसान नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। मसान नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रामनगर के बगही पंचायत में बाढ़ का पानी प्रवेश कर

मसान नदी का बढ़ा जलस्तर, दो गांव में घुसा बाढ़ का पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGHA: लगातार हो रही बारिश से मसान नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। मसान नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रामनगर के बगही पंचायत में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। जिसके कारण बलुआ बंगाली टोला और बखराहा गांव पूरी तरह से बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। कई घरों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। जिससे यहां की स्थिति काफी भयावह हो गयी है।


अचानक मसान नदी के जलस्तर के बढ़ने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घर में पानी घुसता देख लोग सुरक्षित स्थानों पर घर का सामान ले जाने में जुटे हैं।  गांव के कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। वही बाढ़ के कारण गांव के रास्ते भी बंद हो गये है। पानी की तेज बहाव के कारण कई रास्ते कट गये है। 

बाढ़ से प्रभवित लोगों ने बताया कि सुघौरा और मसान नदी विकराल रूप धारण करती जा रही है। नदी की तेज बहाव के कारण बीती रात दोनों गांव में पानी घुस गया और देखते ही देखते कई घरों मे भी पानी घुस गया। अचानक से बाढ़ आ गयी जिसने संभलने का भी मौका नहीं दिया। जिसके कारण कई घरों के समान बाढ़ के पानी में बह गये। सुघौरा और मसान नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण स्थिति भयावह होती जा रही है।



टैग्स