ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

खेत में काम कर रहे दो किसानों पर भालुओं के झुंड ने किया हमला, हालत नाजुक, एक का तोड़ा जबड़ा दूसरे का हाथ चबा गया

BAGAHA: पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब खेत में काम कर रहे किसानों पर अचानक भालुओं के झुंड ने हमला बोल दिया। एक साथ कई भालुओं के

खेत में काम कर रहे दो किसानों पर भालुओं के झुंड ने किया हमला, हालत नाजुक, एक का तोड़ा जबड़ा दूसरे का हाथ चबा गया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब खेत में काम कर रहे किसानों पर अचानक भालुओं के झुंड ने हमला बोल दिया। एक साथ कई भालुओं के हमले से खेत में काम कर रहे दो किसान बुरी तरह से घायल हो गये। ग्रामीणों की मदद से दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। इस घटना से गुस्साएं ग्रामीण गोनौली रेंज ऑफिस पहुंचे जहां रेंजर को पूरी घटना की जानकारी दी। 


ग्रामीणों ने घायल किसानों को मुआवजे दिये जाने की भी मांग की। मिली जानकारी के अनुसार जब किसान खेत में काम कर रहे थे तभी पांच की संख्या में भालुओं का झूंड वहां आ पहुंचा। जिसके बाद वहां काम कर रहे किसानों पर हमला बोल दिया। भालू ने एक किसान के मुंह का जबड़ा तोड़ दिया तो दूसरे के हाथ का कुछ हिस्सा चबा गया। भालू के हमले में दोनों किसान गंभीर रूप से घायल हैं। 


आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। श्रवण चौधरी और प्रेम चौधरी की हालत को देखकर गांव वाले भी हैरान है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों की हालत ठीक नहीं है। भालू ने दोनों पर इस कदर से हमला किया है कि दोनों बुरी तरह से घायल हो गये है। गांव वालों ने घटना की जानकारी वन विभाग के रेंजर को दी है और पीड़ितों को मुआवजा दिये जाने की भी मांग की है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। भालू के आतंक से लोग काफी भयभीत है। लोगों ने घर से निकलना फिलहाल बंद कर दिया है।  

टैग्स