ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

'जल-जीवन-हरियाली' यात्रा पर CM नीतीश, कहा- गाय-भैंस को चारा चाहिए, फसल अवशेष मत जलाइए

BAGHA : जल-जीवन-हरियाली यात्रा की शुरुआत सीएम नीतीश ने बगहा से की है।सीएम नीतीश कुमार ने बगहा के चंपापुर से इस मौके पर लोगों से अपील करते हुए कहा कि फसलों के अवशेष को मत जलाइए। ये अवशेष आपकी तरक्की

FirstBihar
Desk
2 मिनट

BAGHA : जल-जीवन-हरियाली यात्रा की शुरुआत सीएम नीतीश ने बगहा से की है।सीएम नीतीश कुमार ने बगहा के चंपापुर से इस मौके पर लोगों से अपील करते हुए कहा कि फसलों के अवशेष को मत जलाइए। ये अवशेष आपकी तरक्की का रास्ता बनेंगे।

सीएम नीतीश कुमार ने लोगों को अपनी बात समझाते हुए कहा कि बिहार में दूध का उत्पादन बढ़ा है। गाय और भैंस पालन तेजी से बढ़ा है। उन्होनें कहा कि इन गाय-भैसों के लिए चारे की जरूरत है और ये फसल अवशेष ( पराली) उनका चारा है। उन्होनें कहा कि फसल अवशेषों को चारा के तौर पर तैयार करने के लिए सरकार ने आधुनिक कृषि संयंत्र भी किसानों को उपलब्ध करवाया है। 

सीएम नीतीश कुमार ने पंजाब-हरियाणा जैसे राज्यों का नाम लेते हुए कहा कि उन राज्यों से फसल अवशेषों को जलाने की खबरें आती रही हैं। धीरे-धीरे बिहार के कुछ हिस्सों यथा रोहतास और कैमूर जिलों में फसल अवशेषों को जलाने की खबरें आयी थी। उन्होनें कहा कि फसल अवशेषों को किसी भी कीमत पर न जलाएं ।

नीतीश ने सात निश्चय योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि हमने घर-घर बिजली पहुंचा दिया, अब आपकी जिम्मेवारी है कि बिजली का दुरुपयोग न करें। बिजली बचत करें तो ये आपके घरों को रौशन करती रहेगी।



टैग्स