ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...

RAXAUL: पहलगाम आतंकी हमले के बाद बिहार में हाई अलर्ट, भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। भारत-नेपाल सीमा पर खासकर रक्सौल, सीतामढ़ी और अररिया में वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

BIHAR POLICE
बिहार में हाई अलर्ट
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RAXAUL: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, वहीं कई अन्य घायल हुए हैं। इस गंभीर घटना के बाद न सिर्फ जम्मू-कश्मीर बल्कि देश के अन्य हिस्सों, खासकर सीमावर्ती राज्यों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।


बिहार, जो नेपाल की खुली सीमा से जुड़ा है, वहां सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल, सीतामढ़ी, अररिया और अन्य सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमा पर एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) और बिहार पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। हर आने-जाने वाले व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है और सभी वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है।


सुरक्षा बलों की चौकसी बढ़ी, हर गतिविधि पर रखी जा रही है नजर

रक्सौल और आस-पास के बार्डर प्वाइंट्स पर सुरक्षाबलों की गश्त तेज कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। एसएसबी के अधिकारी खुद बॉर्डर चेकिंग में शामिल हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।


पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर भी सतर्कता

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी दौरे पर आने वाले हैं। इस पृष्ठभूमि में सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एक और बड़ी चुनौती है। आतंकी हमले की पृष्ठभूमि को देखते हुए प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर पूरी तैयारी की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि पीएम मोदी अपने बिहार दौरे के दौरान आतंकियों को सख्त संदेश दे सकते हैं।


देशभर में गुस्सा और आतंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

पहलगाम हमले के बाद बिहार सहित पूरे देश में आक्रोश की लहर है। आम जनता और राजनीतिक दल सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक लोग इस बर्बर हमले की निंदा कर रहे हैं और शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


स्थानीय लोगों से की जा रही अपील

प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस या सुरक्षा बलों को दें। जनसहयोग के बिना सुरक्षा व्यवस्था को पूर्णत: प्रभावी बनाना संभव नहीं है।