ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

कोरोना में गायब BJP विधायक की तलाश के लिए इनाम का एलान करना मंहगा पडा, भड़के MLA ने FIR करायी, पोस्ट करने वाले को गिरफ्तार करने को कहा

BAGAHA : कोरोना के दौर में गायब बीजेपी विधायक की तलाश के लिए सोशल मीडिया में इनाम का एलान करना पड़ा एक युवक के लिए मंहगा पड़ रहा है. भड़के विधायक जी ने युवक के खिलाफ पुलिस में एफआई

कोरोना में गायब BJP विधायक की तलाश के लिए इनाम का एलान करना मंहगा पडा, भड़के MLA ने FIR करायी, पोस्ट करने वाले को गिरफ्तार करने को कहा
First Bihar
2 मिनट

BAGAHA : कोरोना के दौर में गायब बीजेपी विधायक की तलाश के लिए सोशल मीडिया में इनाम का एलान करना पड़ा एक युवक के लिए मंहगा पड़ रहा है. भड़के विधायक जी ने युवक के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है. विधायक जी कह रहे हैं कि सोशल मीडिया पर इनाम के एलान वाले पोस्ट से उनकी छवि खराब हो रही है इसलिए पुलिस उस युवक को गिरफ्तार करे.


बगहा के विधायक ने कराया FIR
पश्चिम चंपारण जिले के बगहा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक राम सिंह ने कौस्तुभ पांडेय नाम के युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस से कहा है कि कौस्तुभ पांडेय ने फेसबुक पर पोस्ट लिख कर उनकी छवि धूमिल की है. लिहाजा पुलिस आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करे औऱ पोस्ट लिखने वाले युवक को गिरफ्तार करे. बगहा थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. 


दरअसल बगहा के लोगों के बीच पिछले कुछ दिनों से फेसबुक औऱ ट्विटर पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा था. इसमें बगहा से बीजेपी के विधायक राम सिंह को लापता करार देते हुए उन्हें ढ़ूढ़ कर लाने वाले को 15 लाख रूपये का इनाम देने का एलान किया गया है. विधायक जी कह रहे हैं कि ये उनकी छवि को खराब करने की साजिश है. विधाय़क ने कहा कि उन्होंने फेसबुक पर देखा कि कौस्तुभ पांडेय नाम के एक य़ुवक ने उस पोस्ट को शेयर किया है. इसलिए उन्होंने पुलिस के पास प्राथमिकी दर्ज करा कर कार्रवाई की मांग की है. 


उधर बगहा पुलिस भी विधायक जी की शिकायत मिलते ही छानबीन में जुट गयी है. एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि विधायक की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज किया गया है आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. 

टैग्स