ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

कोरोना के खिलाफ ये जंग है बिल्कुल अनोखी, कलाकार के हाथों का पेटिंग ब्रश बना हथियार

BAGAHA: कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए सरकार सख्ती बरत रही है कई सामाजिक संगठन लोगों को राहत बांट रहे है ऐसे में बगहा का एक कलाकार अपने कला के माध्यम से समाज में जागरुकता फैल

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BAGAHA: कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए सरकार सख्ती बरत रही है कई सामाजिक संगठन लोगों को राहत बांट रहे है ऐसे में बगहा का एक कलाकार अपने कला के माध्यम से समाज में जागरुकता फैला रहा है। बगहा के रत्नमाला गांव का आर्टिस्ट नन्दकिशोर कोरोना से बचने के लिए गांव-गांव मुहिम चला रहे है। 


पेंटिग के माध्यम से नन्दकिशोर कोरोना के दहशत और खतरा के साथ ही इस खतरनाक वायरस से बचने का उपाय भी बता रहे है। गांव की दीवारों से लेकर घरों  तक आज नन्दकिशोर की आकर्षक पेन्टिंग कोरोना से लोगों को जागरुक कर रही है। बिना किसी सहयोग नन्दकिशोर सुबह सुबह निकल जाते हैं अपने लक्ष्य की ओर। गांव-गांव घर-घर जाकर ये पेंटिंग बनाते हैं और लोगों को बताते है कि कोरोना से कैसे लड़ाई लड़नी है। 


पटना के कला एवं शिल्प महाविद्यालय के इस पूर्ववर्ती छात्र ने डाक्टर और  पुलिसकर्मियों के साथ ही खुद को कोरोना योद्धा बना लिया है। कला के क्षेत्र में कैरियर बनाने वाले नन्दकिशोर लाकडाउन के साथ ही घर में बैठने की बजाय खुद को कोरोना के विरुद्ध लडाई में लोगों को जागरुक और सचेत करने के मुहिम में लगा दिया है। 


आज हर कोई नन्दकिशोर के जज्बे को सलाम कर रहा है। पेशे से आर्टिस्ट नन्दकिशोर बताते है कि जब लाक डाउन लागू हुआ तो मुझे लगा कि घर बैठने की बजाय जिस पेशे में हूं उसी का उपयोग देश की सेवा के लिए शुरु कर दूं। आज मैं भी देश की लडाई में एक सच्चे नागरिक की तरह वफादारी से अपने कला के माध्यम से कोशिश कर रहा हूं कि अपने पेंटिंग के जरिए लोगों के मन से कोरोना पर फैली अफवाहों को दूर कर सकूं। 




टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता