ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

BJP विधायक की बहू ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, पति का है अबैध संबंध, खाना-पानी भी कर दिया है बंद

WEST CHAMPARAN : बीजेपी विधायक की बहू को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. इस बाबत पीड़िता रानी कुमारी ने बेतिया अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में परिवाद द

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

WEST CHAMPARAN : बीजेपी विधायक की बहू को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. इस बाबत पीड़िता रानी कुमारी ने बेतिया अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में परिवाद दायर किया था. सुनवाई के बाद कोर्ट ने पति राजेश राम, देवरानी शिखा देवी और देवर संजय राम के खिलाफ संज्ञान लिया है. 

परिवाद में विधायक के खिलाफ भी आरोप है. विधायक की बहू के अनुसार साल 2018 से वह मायके रामनगर में रह रही है. पीड़िता ने बताया कि 21 जून 2003 को उसकी शादी नरकटियागंज के ब्लॉक रोड निवासी भोला राउत के पुत्र राजेश राम के साथ हुई थी. उनदोनों की 15 साल की एक बेटी भी है. 

पीड़िता ने बताया कि असके पति का अवैध संबंध है, इसी वजह से उसे प्रताड़ित किया जाता रहा है. उसके साथ मारपीट की जाती थी. इतना ही नहीं उनकी बेटी के साथ उसे एक कमरे में बंद कर गया था और खाना-पीना भी बंद कर दिया गया था. जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रहीं हैं. 

वहीं इस बाबत विधायक भागीरथी देवी ने कहा कि मेरा पुत्र अलग घर बनाकर रहता है. पारिवारिक विवाद को खत्म कराने की पहल की थी. दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप गलत है. 

टैग्स