ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

Bihar News: बिहार में तेज रफ्तार कार ने बारातियों को रौंदा, तीन लोगों की मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण में तेज रफ्तार कार ने बारातियों को रौंद दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत और दर्जनभर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण के लौरिया–बगहा मुख्य मार्ग पर विशुनपुरवा के समीप देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब दर्जन भर बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज़ रफ्तार से आ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर बारातियों की भीड़ में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख–पुकार मच गई और पूरा इलाका अफरा–तफरी से भर गया। हादसे के तुरंत बाद घायलों को लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 


अस्पताल में स्थिति इतनी अव्यवस्थित हो गई। इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जिसकी पहचान बिशनपुरवा निवासी दिनेश कुमार, पिता–मुंशी कुशवाहा, के रूप में की गई है। शेष दो मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि बारात नरकटियागंज के मलदहिया पोखरिया से बिशनपुरवा आई थी। 


कार्यक्रम स्थल के निकट सड़क किनारे खड़े थे, तभी तेज़ गति से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल लगभग दर्जन भर लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल व्याप्त है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता