ब्रेकिंग
बिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट से मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?बिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट से मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?

Road Accident: तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकराई, एक युवक की मौत

Road Accident: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा रामनगर में एक गंभीर बाइक दुर्घटना में 23 वर्षीय युवक सुनील राम की दर्दनाक मौत हुई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई।

Road Accident in bihar
सड़क हादसे में मौत
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Road Accident: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा रामनगर थाना क्षेत्र के धोखरहा चौक के समीप एक गंभीर सड़क दुर्घटना में 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक सुनील राम रामनगर से घर लौट रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना लगभग रात 9 बजे हुई।


जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुनील राम को तत्काल रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तौलाहा गांव निवासी वीरेंद्र राम के पुत्र सुनील राम के रूप में हुई है।


रामनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा भेजने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजन रो-रो कर बुरी तरह टूट गए हैं।  पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि पूरी घटना का पता लगाया जा सके। प्राथमिक जांच में बाइक की तेज रफ्तार और चालक की नियंत्रण खोने की वजह से यह हादसा बताया जा रहा है।


रामनगर थाना पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त सड़क पर ट्रैफिक कम था, लेकिन अनियंत्रित बाइक ने युवक की जान ले ली। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। परिवार ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से न्याय की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने की संभावना है।

पश्चिम चंपारण से संतोष कुमार की रिपोर्ट