ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

बिहार : ट्रेक्टर ट्राली के चपेट में आने से दो युवक की मौत, एक यूवक बुरी तरह जख्मी

BAGHA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान जाने की खबर निकल कर सामने

बिहार : ट्रेक्टर ट्राली के चपेट में आने से दो युवक की मौत, एक यूवक बुरी तरह जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BAGHA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान जाने की खबर निकल कर सामने नहीं आती हो।  इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बगहा से निकल कर सामने आ रहा है। जहाँ सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है। इस हादसे के बाद परिवार में गम का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बगहा के वाल्मीकि नगर बगहा मुख्य मार्ग के गोबरहिया के पास ट्रेक्टर ट्राली के चपेट में आने से दो युवक की मौत हो गई है।जबकि, एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। इस घटना के बाद आस - पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी है। इस घटना की सुचना मिलते ही परिवार में गम का माहौल कायम हो गया है। इस घटना की सुचना पुलिस प्रसाशन की टीम को दे दी गयी है। 


बताया जा रहा है कि, ये दोनों युवक किसी जरूरी काम को लेकर  वाल्मीकि नगर बगहा मुख्य मार्ग के रास्ते जा रहे थे तभी  गोबरहिया के पास  ट्रेक्टर ट्राली के चपेट में आने से दोनों बुरी तरह घायल हो गए। उसके बाद इन्हें इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया  रेफर कर दिया गया है। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। जबकि एक बुरी बुरी तरह से जख्मी बताया जा रहा है। वहीं मृतक जितेन्द्र राम और पवन कुमार ये सभी नौरंगिया थाना के वार्ड नंबर 12 के रहने वाले थे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता