ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार: तेज रफ्तार बोलेरो ने 7 लड़कियों को रौंदा, कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा

BETTIAH: बेतिया में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां पढ़ने के लिए कोचिंग जा रही 7 छात्राओं समेत 8 लोगों को अनियंत्रित बोलेरो ने रौद डाला। हादसे के बाद मौके पर ची

बिहार: तेज रफ्तार बोलेरो ने 7 लड़कियों को रौंदा, कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BETTIAH: बेतिया में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां पढ़ने के लिए कोचिंग जा रही 7 छात्राओं समेत 8 लोगों को अनियंत्रित बोलेरो ने रौद डाला। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना लौरिया-बेतिया मुख्य मार्ग एनएच 727 की है।


बताया जा रहा है कि बारात से लौट रही बोलेरो ने कोचिंग पढ़ने लौरिया जा रही छात्राओं के ऊपर कहर बरपाया है। तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार छात्राओं को पीछे से ठोकर मार दी और एक के बाद एक सात लड़कियों को रौंद डाला। इस दौरान वहां से गुजर रहा एक शख्स भी इसकी चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है।


इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे बोलेरो ड्राइवर सबसे पहले पीछे चल रही छात्रा को ठोकर मारी, इसके बाद छात्रा गाड़ी की बोनेट पर गिर जाती है और बोलेरो ड्राइवर उसे घसीटते हुए आगे बढ़ जाता है और आगे जा रही अन्य छात्राओं को भी रौंदते हुए बढ़ जाता है। बोलेरो किसी बारात से वापस लौट रहा था, जिसपर दूल्हा-दुल्हन के नाम वाला पैंप्लेट अभी लगा हुआ था।


स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए लौरिया सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरो ने 6 छात्राओं को जीएमसीएच रेफर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि हादसे की शिकार हुईं सभी 10 की छात्राएं हैं और पढ़ने के लिए कोचिंग जा रही थीं। सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और वे अस्पताल पहुंच गए हैं।