ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : ट्रेन की चेपट में आने से किशोरी समेत दो की मौत, इलाके में मचा कोहराम

BAGHA : बिहार के बगहा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां गोरखपुर - नरकटियागंज रेलखंड पर अलग-अलग हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। यहां ट्रैक पर ट

बिहार : ट्रेन की चेपट में आने से किशोरी समेत दो की मौत, इलाके में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BAGHA : बिहार के बगहा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां गोरखपुर - नरकटियागंज  रेलखंड पर  अलग-अलग हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। यहां  ट्रैक पर ट्रेन के चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हुई है तो वही 30 वर्षीय युवक की भी मौत ट्रेन के चपेट में आने से हो गई है। जिसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पहला मामला बगहा अवसानी हॉल्ट के बीच रेलवे क्रासिंग फाटक नंबर 51 के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई है। मृत छात्रा की पहचान नगर परिषद वार्ड नंबर 4 कैलाश नगर निवासी वृद्धि साह की वर्षीय पुत्री रागिनी (16) कुमारी के रूप में हुई है। यह छात्रा प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पटखौली में इंटरमिडिएट की पढ़ाई करती थी।


बताया जा रहा है कि, छात्रा कोचिंग से पढ़ाई कर वापस घर जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गई। यह विमल कांत खेल मैदान के पास रेलवे गुमटी पर डबल लाइन पार ही कर रही थी। इसी दौरान रेल ट्रैक पर रेलवे का निरीक्षण वैन डाउन स्पाइक ट्रेन के आ जाने के कारण छात्रा निरीक्षण वैन से टकरा गई। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। 


30 वर्षीय युवक की हुई मौत

वहीं, दूसरा मामला वार्ड नंबर 2 के सामने की है। जहां शौच करने के लिए गए एक 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत ट्रेन के चपेट में आने से हो गई है। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 2 निवासी स्वर्गीय छोटी सनी के पुत्र राजू साहनी के रूप में हुई है। 


प्रतिदिन सैकड़ो बच्चे करते हैं ट्रैक पार


बता दें कि, कैलाश नगर के लगभग 3 वॉट से प्रतिदिन सैकड़ो बच्चे पढ़ने के लिए रेल ट्रैक पार करके स्कूल पहुंचते हैं। हालांकि दूसरे तरफ से आने का रास्ता है। लेकिन इस रास्ते से आने-जाने में बच्चों को एक से डेढ़ किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में दूरी से बचने के लिए प्रतिदिन बच्चे जान चुकी में डालकर रेलवे ट्रैक से आते जाते हैं। इधर, डबल रेल ट्रक बन जाने के कारण इस रेलवे ट्रैक पर खतरा बढ़ गया है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता