ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : मंत्री नारायण साह के बेटे ने की फायरिंग, मामूली विवाद में कई लोग घायल

BETTIAH : बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री और भाजपा विधायक के बेटे को बच्चों पर रौब दिखाना महंगा पड़ गया. दरअसल, पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया हरदिया गाँव में जहां बिहार के पर्यटन मंत्री

बिहार : मंत्री नारायण साह के बेटे ने की फायरिंग, मामूली विवाद में कई लोग घायल
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री और भाजपा विधायक के बेटे को बच्चों पर रौब दिखाना महंगा पड़ गया. दरअसल, पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया हरदिया गाँव में जहां बिहार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद साह का घर हैं. उन्हीं के बगीचे में कुछ बच्चे खेल रहे थे. 


मिली जानकारी अनुसार मंत्री जी के पुत्र एवं कर्मी बच्चों को खेलने से मना करने गए थे. लेकिन विवाद ऐसा बढ़ा की गुस्से में आकर मंत्री जी के पुत्र ने बन्दूक निकाली और फायरिंग कर दी. फायरिंग में कई बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इस बात की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई, वे भड़क गए. इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर मंत्री जी के पुत्र और उनके कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी. 


गुस्सा इतना भड़क गया कि पिटाई के बाद मंत्री जी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी. मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची है और मामले की पड़ताल कर रही है. हालंकि अभी तक मंत्री नारायण प्रसाद साह की इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया है.


जिस लड़के को चोट लगी है, उसकी मां ने बताया कि मेरा बेटा कुछ लोगों के साथ वहां क्रिकेट खेल रहा था. मेरा बगीचा भी वहीं है. जब मंत्री के बेटे बबलू साह को इसकी  जानकारी मिली तो वह हथियार लेकर कुछ लोगों के साथ वहां गाड़ी से पहुंचा और मारपीट करने लगा. और भी लड़कों के घर वाले थे वहां जो बीच बचाव करने लगे. महिला ने बताया कि उसका बेटा किनारे खड़ा था फिर भी उसको मारा गया. यह मंत्री के बेटे की गुंडई है.



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता