ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Bihar News: VTR से निकलकर गांव में पहुंचा बाघ, भैंस के बच्चे का किया शिकार; दहशत से घरों में कैद हुए ग्रामीण

BAGAHA: पश्चिमी चपारण के बाल्मिकीनगर टाइगर प्रोजेक्ट के जंगलों से निकल कर एक बाघ रिहायशी इलाके में पहुंच गया है। गांव में बाघ की चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में हैं और अपने घरों में दु

Bihar News: VTR से निकलकर गांव में पहुंचा बाघ, भैंस के बच्चे का किया शिकार; दहशत से घरों में कैद हुए ग्रामीण
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: पश्चिमी चपारण के बाल्मिकीनगर टाइगर प्रोजेक्ट के जंगलों से निकल कर एक बाघ रिहायशी इलाके में पहुंच गया है। गांव में बाघ की चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में हैं और अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। मानपुर के लौकर गांव में बाघ ने भैंस के बच्चे पर हमला कर उसे खींचकर ईंख के खेत में लेकर चला गया। मानपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों के लोग खौफ के साए में जी रहे हैं।


बाघ के डर से ग्रामीणों ने गांव के बाहर जाना छोड़ दिया है और बहुत जरूरी काम पर ही घर से निकल रहे हैं। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण गांव के बाहर अपनी भैंसों को चरा रहे थे, तभी बाघ ने हमला बोला और भैंस के बच्चे को खींच ले गया। बाघ के हमले के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई और गांव पहुंचकर लोगों को घटना की जानकारी दी।


ग्रामीणों द्वारा वन विभाग और पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। फॉरेस्टर रूपा सिन्हा ने बताया है कि जंगल से भटक कर मादा बाघ गांव मे पहुंची है। वन विभाग की टीम उसे ट्रैक करने की कोशिश कर रही है। वन विभाग की कोशिश है कि बाघ वापस जंगल की तरफ लौट जाए। उधर, पुलिस भी इसपर नजर बनाए हुए हैं और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।