ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

Bihar News: सुबह-सुबह शराब पीकर स्कूल पहुंच गए हेडमास्टर साहब, घंटों चला ड्रामा, फिर हुई पुलिस की एंट्री

Bihar News: ताजा मामला पश्चिम चंपारण के मोतिहारी से सामने आ रहा, जहाँ स्कूल के हेडमास्टर साहब ही शराब के नशे में स्कूल पहुंच गए. जमकर हुए हंगामे के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार.

Bihar News
गिरफ्तार हेडमास्टर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मोतिहारी से एक हैरतंगेज मामला सामने आ रहा है. जहाँ सुबह-सुबह स्कूल के हेड मास्टर साहब शराब पीकर स्कूल पहुंच गए. बिहार में शराबबंदी की पोल अब खुद स्कूल के हेड मास्टर खोल रहे हैं. इसके खूब हंगामा मचा और फिर पुलिस नशे के हालत में एचएम को गिरफ्तार करके ले गई. शराबबंदी वाले बिहार में शिक्षा की अलख जगाने नशे में पहुंचे इस हेडमास्टर की चर्चा चारो तरफ हो रही.


एचएम को नशे की हालत में देख शिक्षक से लेकर छात्र-छात्राएं तक दंग रह गए. इस बात की सूचना बच्चों ने अपने अभिभावकों को दी और फिर अभिभावकों ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी. यह पूरा मामला कुड़वाचैनपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरुही का बताया जा रहा है. मोतीहारी जिले के कुड़वाचैनपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरुही के एचएम रामस्वार्थ प्रसाद के इस कारनामें की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही.


स्कूल में एचएम के डगमगाते पाव व झूमते एचएम की करतूत देख बच्चो से लेकर शिक्षक तक हतप्रभ रह गए. पुलिस की गिरफ्तारी के बाद एचएम का मेडिकल जांच करवाया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हो चुकी है और अब उनके ऊपर आगे के कार्रवाई की जा रही है. बताते चलें कि बिहार में ये इस तरह का पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी ऐसे कई उदाहरण देखने को मिल चुके हैं.


बिहार की सरकार या फिर पुलिस शराबबंदी का कितना ही दावा कर ले मगर सच तो यही है कि शराबबंदी के सारे दावे झूठे हैं. चाहे शिक्षक हों या आम आदमी, अपराधी हों या फिर नौजवान, शराब हर किसी को आसानी से उपलब्ध है फिर चाहे जिला कोई भी है. कई मामले तो ऐसे भी देखने को मिले हैं, जहाँ खुद पुलिसकर्मी शराब के नशे में नजर आया हो. ऐसे में इस राज्य के सरकार का यह दावा करना कि बिहार में शराबबंदी है, सरासर गलत है.


मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट