ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: VTR से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंचा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण; दो बार कर चूका है हमला

Bihar News: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा इलाके में तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. एक ही दिन में हुए इन दो हमलों से गांव में दहशत फैल गई है. वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है और निगरानी बढ़ा दी गई है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत मंगूराहा वन क्षेत्र के घेघवलिया सरेह में सोमवार दोपहर तेंदुए ने दो बार हमला किया, जिसमें दो लोग घायल हो गए है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया है। यह दोनों हमले अलग-अलग समय पर हुए, जिनमें एक स्थानीय किसान और एक वनकर्मी घायल हुए हैं। घायलों का इलाज गौनाहा रेफरल अस्पताल में किया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।


पहली घटना में प्रसंडा गांव के रहने वाले 55 वर्षीय किसान पुरन महतो अपने खेत में खाद डाल रहे थे, तभी गन्ने के खेत से अचानक निकले तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके हाथ में गहरा जख्म हो गया। ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ भागकर फिर से गन्ने के खेत में छिप गया।


इस घटना की सूचना मिलते ही दोमाठ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील महतो ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल किसान को गौनाहा रेफरल अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम, जिसमें भतूजला के टाइगर ट्रैकर धर्मेंद्र पासवान भी शामिल थे, तेंदुए की ट्रैकिंग के लिए घेघवलिया पहुंचे। ट्रैकिंग के दौरान धर्मेंद्र जैसे ही गन्ने के खेत के पास पहुंचे, वहीं छिपे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में धर्मेंद्र के छाती, हाथ और कंधे पर गहरे जख्म आए। उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर सुजीत कौशिक ने इलाज कर उन्हें खतरे से बाहर बताया।


वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) सुनील कुमार पाठक ने बताया कि दोनों घायलों के हाथों में गहरे जख्म हैं लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि घायल धर्मेंद्र के अनुसार तेंदुआ छोटा था और शोर मचाने पर वह दोबारा गन्ने के खेत में भाग गया। फिलहाल तेंदुए को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है और वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है। स्थानीय लोगों में दहशत है, वहीं वन विभाग की टीम गश्त बढ़ा रही है ताकि किसी भी संभावित हमले से बचा जा सके।

Bihar News: VTR से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंचा ते… | FirstBihar