ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बिहार: बीच नदी में फंसी ओवरलोडेड नाव, दियारा से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे सैकड़ों लोग

BAGAHA: इस वक्त की बड़ी खबर बगहा से आ रही है, जहां बड़ा नाव हादसा होते होते टल गया है। यहां सैकड़ों लोगों से भरी बड़ी नाव गंडक नदी के बीच धार में फंस गई है। जिसके कारण नदी में ही अ

बिहार: बीच नदी में फंसी ओवरलोडेड नाव, दियारा से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे सैकड़ों लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: इस वक्त की बड़ी खबर बगहा से आ रही है, जहां बड़ा नाव हादसा होते होते टल गया है। यहां सैकड़ों लोगों से भरी बड़ी नाव गंडक नदी के बीच धार में फंस गई है। जिसके कारण नदी में ही अधिकांश लोग फंसे हुए हैं। नव वर्ष के अवसर पर सभी लोग शहर से दियारा इलाके में पिकनिक मनाने के लिए गए थे। घटना गोड़िया पट्टी घाट के पास की है।


बताया जा रहा है कि पिकनिक मनाने के बाद सभी नाव पर सवार होकर लौट रह थे इसी दौरान नाव नदी के बीच फंस गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। छोटी नावों की मदद से लोगों को बारी बारी से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कवायद शुरू की गई है। 


फिलहाल स्थानीय स्तर पर छोटी नाव के सहारे नदी की धारा में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि ओवरलोडेड नाव दियारा से लोगों को लेकर शहर के गोड़िया पट्टी घाट आ रही थी। तभी पानी कम होने के कारण बड़ी नाव गंडक नदी के बीच फंस गई। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता