ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बिहार में हिंसक हो रहा पारिवारिक विवाद, सतौली मां ने बच्चे की कर दी हत्या; जानिए क्या है पूरा मामला

BETIYA : बिहार में पारिवारिक विवाद के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से हर जिले में रिश्तों का खून होता दिख रहा हैं। राज्य में ऐसे अपराधों की बेतहाशा

बिहार में हिंसक हो रहा पारिवारिक विवाद, सतौली मां ने बच्चे की कर दी हत्या; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BETIYA : बिहार में पारिवारिक विवाद के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से हर जिले में रिश्तों का खून होता दिख रहा हैं। राज्य में ऐसे अपराधों की बेतहाशा बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।अब एक ताजा मामला बेतिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सौतेली मां ने सात साल के बच्चे को पारिवारिक विवाद में मार डाला। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही है, लेकिन बड़ा सवाल है कि आखिर समाज के अंदर इतना गुस्सा अचानक किन कारणों से आया है, जिसके कारण लोग हत्या जैसे अपराध करने से नहीं डर रहे हैं। 


दरअसल,पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक सात साल के मासूम बच्चे की संदिग्ध मौत हो गयी है। बच्चे की मौत के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है। यह घटना लौरिया थाना क्षेत्र के मौलानगर गांव की बताई जा रही है। यहां सौतेली मां पर तकिया से मुंह दबाकर बच्चे को मौत के घाट उतारने का आरोप है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि, मौलानगर गांव के रहने वाले आरस मियां के बेटे मोकीम मिया ने दो शादियां की हैं। पहली शादी जोगापट्टी थाना क्षेत्र के सेंहुडवा गांव में तमन्ना खातून से करीब दस वर्ष पहले हुई थी। पहली पत्नी से मोकीम को दो बेटे हैं। मोकीम काम के सिलसिले में दूसरे प्रदेश गया था, जहां हाल ही में मोकीम मियां ने दूसरे प्रदेश में शादी कर ली और दूसरी पत्नी को लेकर घर पहुंच गया।पति की बेवफाई से आहत तमन्ना खातून अपने दोनों बेटों को छोड़कर मायके चली गई और वहीं रह रही थी। इसी बीच उसे जानकारी दी गई कि उसके सात साल के बेटे की मौत हो गई है। 


इधर, इस मामले में थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि सात वर्षीय बच्चे की मौत हुई है। जिसे पोस्टमार्टम को बेतिया भेजा जा रहा है। पुलिस की माने तो अभी किसी ने कोई आवेदन नही दिया है फिर भी घटना की जांच की जा रही है।