ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार में बेख़ौफ़ हुए शराब तस्कर ! छापा मारने पहुंची पुलिस टीम पर किया हमला, जब्त दारू भी लूट ले गए बदमाश

BETTIAH : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या उससे जुड़े किसी भी कारोबार करना गैरकानूनी बताया गया है। इसी कड़ी में आज बेतिया से एक सनसनीखेज मामल

बिहार में बेख़ौफ़ हुए शराब तस्कर ! छापा मारने पहुंची पुलिस टीम पर किया हमला, जब्त दारू भी लूट ले गए बदमाश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BETTIAH : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या उससे जुड़े किसी भी कारोबार करना गैरकानूनी बताया गया है। इसी कड़ी में आज बेतिया से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां नौतन थाना क्षेत्र के शिवराजपुर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में आज सुबह शराब तस्कर पर नकेल कसने आई पुलिस पर तस्करों ने हमला कर दिया। इस घटना में आधा दर्जन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। 


वहीं, इस घटना में घायल पुलिस कर्मियों का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया में चल रहा है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को एक्साइज ड्यूटी पर पुलिस शिवराजपुर में छापेमारी करने गई। इसी दौरान शराब तस्करों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। दोनों तरफ मारपीट शुरू हो गई। जिसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। हमले के बाद घटनास्थल पर नौतन थाना पुलिस भी पहुंची हुई है। 


वहीं, घटना के बाद पूरे शिवराजपुर पंचायत में दहशत का माहौल कायम है। फिलहाल शराब तस्कर फरार बताए जा रहे हैं। बेतिया उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम नौतन में पहुंची हुई थी। इसी दौरान पुलिस टीम पर तस्कर ने हमला कर दिया। मौके पर पुलिस टीम पहुंची हुई है और लगातार शराब माफियाओं की तलाश की जा रही है। 


उधर, इस घटना को लेकर उत्पाद अधीक्षक बेतिया ने कहा कि मनोज कुमार सिंह ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी पर पुलिस शिवराजपुर में छापेमारी करने गई थी, इसी दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस घटना में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। किसी भी कीमत पर शराब का तस्करी नहीं होने दिया जाएगा। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।