ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार : दर्जनभर शिक्षकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, शिक्षा पदाधिकारी ने किया शोकॉज

BETTIAH : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में दर्जनभर शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है. बेतिया में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने नरकटियागंज स्थित कटघरवा मध्य विद्यालय के शिक

बिहार : दर्जनभर शिक्षकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, शिक्षा पदाधिकारी ने किया शोकॉज
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में दर्जनभर शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है. बेतिया में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने नरकटियागंज स्थित कटघरवा मध्य विद्यालय के शिक्षकों को कारन बताओं नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है. स्कूलों से गायब रहने वाले इन  शिक्षकों से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जवाब मांगा है कि आखिरकार किस कारण से वे स्कूल से गायब थे.


प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को विभिन्न स्कूलों की जांच की गई थी.मध्य विद्यालय कटघरवा में शिक्षक अमरेश कुमार, अरविंद कुमार शर्मा और ममता कुमारी बिना सूचना के गायब पाए गए. सभी गायब शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है. साथ ही उनके वेतन स्थगन के लिए जिला को पत्र लिखा जा रहा है.


उन्होंने बताया कि मध्य स्कूल भसुरारी में मुजम्मिल हुसैन, शेषनाथ प्रसाद और दीपक कुमार भी गायब पाए गए. पोखरिया मध्य स्कूल से नागमती कुमारी और रैफुल नेशा, प्राथमिक स्कूल खैरवा में प्रधान शिक्षक अली अहमद और शिक्षक जियाउल हक, प्राथमिक स्कूल छोटा दुर्गवलिया से किरण कुमारी बिना किसी सूचना के गायब पाई गयी हैं. 


बीईओ ने बताया प्राथमिक स्कूल नरकटिया तो पूर्णतः बंद पाया गया. उन्होंने बताया कि बंद पाए गए स्कूल के प्रधान शिक्षक से स्पष्टीकरण की मांग की गई है. उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है. उन्होंने बताया कि स्कूलों से बिना वजह गायब रहने वाले शिक्षकों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा.