ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

बिहार : जंगल से रेलवे स्टेशन में पहुंचा बाघ, दहाड़ सुनकर भागे कर्मी, दहशत का माहौल कायम

BAGHA : बिहार के पश्चिम चंपारण से एक दिलदहलाने वाली खबरें निकल कर सामने आ रही है। जहां बगहा के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के निकट में स्थित नगर रोड रेलवे स्टेशन पर अचानक एक बाघ पहुंच गय

बिहार :  जंगल से रेलवे स्टेशन में पहुंचा बाघ, दहाड़ सुनकर भागे कर्मी, दहशत का माहौल कायम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BAGHA : बिहार के पश्चिम चंपारण से एक दिलदहलाने वाली खबरें निकल कर सामने आ रही है। जहां बगहा के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के निकट में स्थित नगर रोड रेलवे स्टेशन पर अचानक एक बाघ पहुंच गया। जिसके कारण लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। वहीं, इस दौरान स्टेशन परिसर में मौजूद  रेलवे कर्मचारी बाघ की दहाड़ सुनकर भाग खड़े हुए। 


दरअसल, वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व में कई बाघ मौजूद है। इन्हीं में से कुछ बाघ भटककर आम लोगों के बीच आ जाते है। पिछले कई बार यहां बाघ की चहलकदमी देखने को मिली है। ऐसे में अब ताजा मामला वाल्मीकि नगर रेलवे स्टेशन का है।  यहां स्टेशन परिसर में नव निर्मित पदाधिकारी आवास की चाहरदीवारी पर तार में बाघ को दहाड़ मारते देखा गया है। इसके बाद रेल दोहरीकरण के काम में लगे कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए। जिससे रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 


मालूम हो कि, मुजफ्फरपुर-गोरखपुर पर रेल लाइन के दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। समय सीमा पर कार्य पूरी करने को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। ऐसे में बाघ की मौजूदगी को देखकर स्टेशन पर मौजूद कर्मियों में भय का माहौल कायम हो गया। इस दौरान कुछ कर्मियों ने  घटना का वीडियो भी बना लिया। 


आपको बताते चलें कि, वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व से स्टेशन बिल्कुल सटा हुआ है।बताया जा रहा है कि जिस वक्त यहां बाघ की चहलकदमी देखने को मिली उस दौरान रेल कर्मी मौके पर अपने काम में लगे हुए थे।  बाघ की दहाड़ने की आवाज सुनकर यह भाग खड़े हुए। लेकिन, इस घटना के सामने आने के बाद आसपास के लोगों में दहशत है।