ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन, 200 करोड़ की लागत से तैयार होगा बहूमंजिला भवन

MOTIHARI: बिहार के मोतिहारी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेश बापूधाम मोतिहारी बनेगा. इसके लिए सांसद, पूर्व केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री सह रेलवे स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन राधामोहन सि

बिहार: अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन, 200 करोड़ की लागत से तैयार होगा बहूमंजिला भवन
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार के मोतिहारी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेश बापूधाम मोतिहारी बनेगा. इसके लिए सांसद, पूर्व केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री सह रेलवे स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन राधामोहन सिंह ने बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों के साथ बैठक की. जिसमें बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय रूप देने को लेकर होने वाले कार्यों की समीक्षा की गई. जिसमें बताया गया कि स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत बापूधाम मोतिहारी को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाना है. इसके लिए टेंडर खुल गया है. जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने की योजना है.


वही इस बात का भी ध्यान रखा जायेगा कि निर्माण कार्य भी हो और ट्रेन का परिचालन बंद भी नही हो. जिसके लिए अस्थाई व्यवस्था की जाएगी. इसके लिए जगहों का अवलोकन किया गया है. आपको बता दें बापूधाम मोतिहारी स्टेशन की पूरी बिल्डिंग को तोड़ कर नया 80 मीटर लंबा चार माले की बिल्डिंग बनाने के लिए तैयारी है. साथ ही एयरपोर्ट के जैसा डबल कॉनकोर्स, एक अलग फुट ओवरब्रिज भी बनना है. इस कार्य के लिए 193 करोड़ रुपए खर्च होंगे. 


वही इस प्रोजेक्ट को 27 महीने में पूरा कर लिया जाएगा. बता दें रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन राधामोहन सिंह ने बताया कि बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास का स्टेशन बनाया जाएगा. इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार ने पहले ही धनराशि जारी कर दिया है. पूरे स्टेशन को तोड़ा जायेगा और नया बनाया जाएगा. 

टैग्स