ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: दो भाइयों ने नहर में लगाई मौत की छलांग, आपसी विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

BAGAHA: खबर पश्चिम चंपारण के बगहा से आ रही है, जहां दो सगे भाइयों ने उफनती नहर में छलांग लगा दी। दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना ब

बिहार: दो भाइयों ने नहर में लगाई मौत की छलांग, आपसी विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: खबर पश्चिम चंपारण के बगहा से आ रही है, जहां दो सगे भाइयों ने उफनती नहर में छलांग लगा दी। दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने नहर में छलांग लगा दी। घटना भारत-नेपाल सीमा स्थित रानीनगर की है।


दरअसल दो सगे भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को इसी विवाद को लेकर दोनों भाई के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों भाई अपनी जान देने के लिए उतावले हो गए। दोनों ने पास ही स्थित नहर में छलांग लगा दी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों की भारी भीड़ नहर के पास जमा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस नहर को बंद कर गदाखोरों की मदद से वाल्मीकिनगर के रहने वाले दोनों भाइयों को तलाश कर रही है।



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता