ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : दिल्ली जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस में अचनाक से उठा धुएं का गुब्बारा, चलती ट्रेन से कूदकर भागे यात्री

BETTIAH : बिहार के बेतिया में रक्सौल से दिल्ली जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस में उस समय अफरातफरी मच गयी जब ट्रेन के एक कोच से धुएं का गुब्बार निकलने लगा। मझौलिया स्टेशन के पास गुरचुरव

बिहार : दिल्ली जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस में अचनाक से उठा धुएं का गुब्बारा, चलती ट्रेन से कूदकर भागे यात्री
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BETTIAH : बिहार के बेतिया में रक्सौल से दिल्ली जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस में उस समय अफरातफरी मच गयी जब ट्रेन के एक कोच से धुएं का गुब्बार निकलने लगा। मझौलिया स्टेशन के पास गुरचुरवा रेलवे गुमटी के पास शनिवार सुबह सत्याग्रह एक्सप्रेस में यह हादसा हुआ। इस हादसे के बाद यात्रियों में हड़कप का माहौल बन गया है। जिसके बाद कुछ लोग चलती ट्रेन से बाहर कूद गए तो अंदर बैठे लोग चीखने चिलाने लगे। 


मिली जानकारी के अनुसार, मझौलिया स्टेशन का आउटर होने के कारण ट्रेन की स्पीड कम थी। धुआं निकलने की जानकारी मिलते ही लोकोपायलट ने ट्रेन रोक दी। इसके बाद लोग बोगी से निकलकर भागने लगे। दूसरी रेल लाइन पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। ट्रेन में आग लगने की आशंका से चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। लोको पायलट समेत अन्य स्टाफ ने धुआं निकलने की जांच की। 


वहीं, ट्रेन पर सवार मझौलिया चीनी मिल कर्मी राजू श्रीवास्तव ने बताया कि जांच को लेकर आधा घंटा तक ट्रेन रुकी रही। उसके बाद गाड़ी को आगे बढ़ाया गया। इसके साथ ही इस मामले में मझौलिया के स्टेशन मास्टर प्रसून राय ने बताया कि सत्याग्रह एक्सप्रेस का मझौलिया स्टेशन पर स्टॉपेज है। इसको लेकर ट्रेन की रफ्तार धीमी करने के लिए लोको पायलट ने ब्रेक लगाया। इससे ट्रेन के पिछले स्लीपर कोच के ब्रेक से धुआं निकलने लगा था। उसे देखकर ट्रेन में सवार यात्रियों को भ्रम हो गया और बचाव के लिए लोग ट्रेन से बाहर निकल गए।


उधर, धुआं निकलने की जांच में पता चला कि ट्रेन में आग नहीं लगी थी। घटना में किसी तरह कोई नुकसान भी नहीं हुआ और कोई हताहत भी नहीं हुआ। जांच के बाद ट्रेन को गुरचुरवा रेल गुमटी से मझौलिया के लिए रवाना किया गया। मझौलिया में दो मिनट तक रुकने के बाद ट्रेन आनंद विहार  के लिए रवाना हो गई। सभी यात्री सुरक्षित अपनी यात्रा पर निकल गए।