ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बिहार: तेज रफ्तार बोलेरो की ट्रक से जोरदार टक्कर, हादसे में कई बाराती घायल

BETTIAH: बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने के नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन भीषण सड़क हादसो में असमय ही लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित नानोसत

बिहार: तेज रफ्तार बोलेरो की ट्रक से जोरदार टक्कर, हादसे में कई बाराती घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने के नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन भीषण सड़क हादसो में असमय ही लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित नानोसती चौक के पास की है। जहां बारातियों से भरी बोलेरो में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में बोलेरो सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, जगदीशपुर मझौलिया मुख्य मार्ग स्थित नानोसती चौक के पास बारातियों से भरी बोलेरो में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी, जिसमें बोलेरो पर सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में बेतिया GMCH में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि, छौरहिया गांव निवासी नंदलाल यादव के पुत्र विशाल यादव की शादी थी। बारात गमरिया गांव गई थी। सुबह बारात वापस लौटने के क्रम में नानोसती चौक के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी।


घायलों की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र निवासी मिंटू यादव, आला यादव चंद्रिका यादव और मनोज यादव के रूप में हुई है। वहीं गणेश यादव और उनके 7 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार की स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया पुलिस ने क्षतिग्रस्त बोलेरो और ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता