ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार: अगलगी की घटना में कई घर जले, लाखों की संपत्ति का नुकसान

BETTIAH: बिहार में भीषण गर्मी और तेज पछुआ हवा के कारण अगलगी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के बेतिया से सामने आया है, जहां गौनाहा प्रखंड के अलग-अलग गांवों में

बिहार: अगलगी की घटना में कई घर जले, लाखों की संपत्ति का नुकसान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में भीषण गर्मी और तेज पछुआ हवा के कारण अगलगी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के बेतिया से सामने आया है, जहां गौनाहा प्रखंड के अलग-अलग गांवों में आग लगने से कई घर जलकर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में लाखों की संपत्ति की संपत्ति का नुकसान हुआ हैं। अग्नि पीड़ित परिवारों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।


गौनाहा थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर में अलग-अलग क्षेत्रों में लगी आग में लगभग आधा दर्जन घर जलकर नष्ट हो गए। मटियरिया पंचायत के वार्ड नंबर 7 सिरसिया गांव में आग में नेसार अंसारी का घर जलकर राख हो गया है। इस दौरान घर में रखे 35 हजार रुपए नगद, कपड़ा, फर्नीचर, गहना सहित घर के सभी सामान जलकर खाक हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


वहीं गौनाहा थाना क्षेत्र के लछनौता गांव वार्ड नंबर 10 दलित बस्ती में अगलगी की घटना में गंगाराम के तीन बेटे सुनील राम, संदीप राम, रंजीत राम के घर जल गए। सीओ विवेक कुमार सिंह ने कहा कि आग लगने की सूचना मिली है लेकिन अग्नि पीड़ित परिवार द्वारा अंचल कार्यालय में कोई आवेदन नहीं दिया गया है। संबंधित राजस्व कर्मचारी को स्थल पर भेजा जाएगा तथा अग्नि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाई जाएगी।