ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

Bihar Crime News: ‘ये नहीं मैं इन्हें भगाकर ले आई हूं’ लड़की ने घर के भागकर रचाई शादी, वीडियो जारी कर की यह अपील

Bihar Crime News: बेतिया में शुक्रवार को एक प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो सामने आया है। 20 सेकंड के वीडियो में प्रेमिका अपने घरवालों से अपनी शादी करने की बात बोल रही है। साथ ही घरवालों

Bihar Crime News
प्रेमी जोड़े का वीडियो वायरल
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बेतिया में शुक्रवार को एक प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो सामने आया है। 20 सेकंड के वीडियो में प्रेमिका अपने घरवालों से अपनी शादी करने की बात बोल रही है। साथ ही घरवालों से ससुराल वालों के खिलाफ कुछ भी नहीं करने की अपील कर रही है। युवती का कहना है कि मैं इनको भगाकर अपने साथ लाई हूं। बहुत प्यार करती हूं। इनके साथ ही जीना-मरना है।


आगे युवती वीडियो में प्रेमी के साथ उसके घर वालों के ऊपर खतरा होने की बात भी कहती है। सुरक्षा की गुहार भी लगाती नजर आ रही है। वीडियो में उसका प्रेमी भी दिख रहा है। हालांकि वह कुछ भी नहीं बोल रहा। जानकारी के अनुसार लड़की का नाम निशा कुमारी (23) और लड़के का नाम सूरज कुमार (24) है। निशा कुमारी और सूरज कुमार एक ही शहर के रहने वाले हैं। दोनों 27 अप्रैल को घर से भाग गए थे। 


स्थानीय लोगों के अनुसार निशा शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज नगर परिषद के वार्ड नम्बर 14 की निवासी है। जबकि सूरज वार्ड नम्बर 12 के रहने वाला है। दोनों के घर की दूरी एक किलोमीटर की है। निशा के माने तो दोनों के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब निशा के घर वाले जब उसके प्रेम प्रसंग के बारे में जान गए तो इससे नाराज होकर निशा ने 27 अप्रैल को घर से भागने का फैसला लिया। इसके बाद वीडियो जारी कर प्रशासन से पति और ससुराल वालों पर कोई कार्रवाई नहीं करने की गुहार लगाई है। 


हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के पहले ही लडकी के घरवालों ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई  है। 30 अप्रैल को लड़की के पिता ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें प्रकाश नगर मोहल्ले के सूरज बरनवाल समेत अन्य को पुत्री को बहलाकर फुसलालकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मामले अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता