ब्रेकिंग
100 किलोमीटर दूर बैठकर हाजिरी में खेल, बिहार के 33 शिक्षकों पर गिरी गाज; शिक्षा विभाग के एक्शन से हड़कंपकेरल में कल होगा वीडी सतीशन सरकार का शपथग्रहण, राहुल-प्रियंका समेत कई दिग्गज होंगे शामिलपटना में फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा; एक की मौतपटना के निजी-सरकारी स्कूलों की टाइमिंग को लेकर DM का बड़ा आदेश, 21 मई तक जारी रहेगा यह ऑर्डर..IIT पटना की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: बिहार के 9 पुलों की सुरक्षा पर संकट, तत्काल मरम्मत की सिफारिश100 किलोमीटर दूर बैठकर हाजिरी में खेल, बिहार के 33 शिक्षकों पर गिरी गाज; शिक्षा विभाग के एक्शन से हड़कंपकेरल में कल होगा वीडी सतीशन सरकार का शपथग्रहण, राहुल-प्रियंका समेत कई दिग्गज होंगे शामिलपटना में फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा; एक की मौतपटना के निजी-सरकारी स्कूलों की टाइमिंग को लेकर DM का बड़ा आदेश, 21 मई तक जारी रहेगा यह ऑर्डर..IIT पटना की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: बिहार के 9 पुलों की सुरक्षा पर संकट, तत्काल मरम्मत की सिफारिश

बेतिया में छात्र के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, बेल्ट-जूतों की माला पहनाकर पीटा; जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: बेतिया से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। वायरल हो रहे वीडियो में कुछ युवक एक स्कूली छात्र के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद छात्र...

बेतिया में छात्र के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, बेल्ट-जूतों की माला पहनाकर पीटा; जांच में जुटी पुलिस
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया जिले के मझौलिया प्रखंड से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूली छात्र के साथ मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक छात्र को बेल्ट और जूतों की माला पहनाकर पीटते नजर आ रहे हैं। घटना सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, सरिसवा तेलिया पट्टी स्थित अंशु प्रिया पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाला आठवीं कक्षा का छात्र हिमांशु कुमार पढ़ाई खत्म कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। इसके बाद युवकों ने छात्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र काफी डरा हुआ नजर आ रहा है और कुछ युवक उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।


बताया जा रहा है कि हिमांशु अपने मामा महेश साह के यहां महछि बनकटवा रतनमाला वार्ड संख्या-2 में रहकर पढ़ाई करता था। घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही हैं। वीडियो में मोबाइल और फोटो को लेकर विवाद की चर्चा भी सुनाई दे रही है। हालांकि अब तक यह पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है कि विवाद की असली वजह क्या थी।


घटना के बाद छात्र काफी सहमा हुआ था। डर और शर्मिंदगी की वजह से उसने शुरू में किसी को ज्यादा कुछ नहीं बताया। बाद में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे इलाज के लिए मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।


वायरल वीडियो को लेकर गांव और आसपास के इलाकों में चर्चा का माहौल बना हुआ है। लोग घटना को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं छात्र के परिजनों ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। 


इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।