ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

लापरवाही पर SP का डबल एक्शन! 48 घंटे में दो थानाध्यक्ष सस्पेंड, बेतिया पुलिस महकमे में मची सनसनी

Bihar News: 48 घंटे के भीतर अचानक उठे एक के बाद एक कदम ने पूरे पुलिस महकमे को हिला दिया। बेतिया में ऐसा क्या हुआ कि लगातार दो थानाध्यक्षों पर गाज गिर गई और विभाग में सन्नाटा के साथ हलचल...

लापरवाही पर SP का डबल एक्शन! 48 घंटे में दो थानाध्यक्ष सस्पेंड, बेतिया पुलिस महकमे में मची सनसनी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बेतिया पुलिस महकमे में इन दिनों सख्ती का ऐसा दौर चल रहा है, जिसने पूरे विभाग में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं और साफ संकेत दे चुके हैं कि ड्यूटी में लापरवाही, मनमानी और संदिग्ध कार्यशैली अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यही वजह है कि महज 48 घंटे के भीतर जिले के दो थानाध्यक्षों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया। 


पहली कार्रवाई 26 मई को हुई, जब इनरवा थाना के थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक चन्द्रशेखर कुमार को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उनके कार्यों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सख्त कदम उठाया। इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई थी कि अब जिले में लापरवाह अधिकारियों पर शिकंजा कसना शुरू हो चुका है।


लेकिन इसके अगले ही दिन 27 मई को एक और बड़ा झटका तब लगा, जब जगदीशपुर थाना के थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक निशि पर भी गाज गिर गई। पुलिस अधीक्षक ने उनके खिलाफ संदिग्ध आचरण, स्वेच्छाचारिता, मनमाने रवैये और कर्तव्य के प्रति लापरवाही को गंभीर मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी कर दिया। लगातार दूसरे दिन हुई इस बड़ी कार्रवाई ने पुलिस विभाग के भीतर हलचल तेज कर दी।


सूत्रों की मानें तो एसपी डॉ. शौर्य सुमन जिले में पुलिसिंग को लेकर बेहद सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और आम लोगों की शिकायतों के निपटारे में किसी भी तरह की ढिलाई पर सीधे कार्रवाई की जा रही है। यही कारण है कि अब थानों में कार्यशैली को लेकर अधिकारियों के बीच सतर्कता बढ़ गई है।


बताया जा रहा है कि दोनों मामलों में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है और आने वाले दिनों में कई अन्य मामलों की भी समीक्षा की जा सकती है। पुलिस महकमे में यह चर्चा भी तेज है कि एसपी अब जिले की पुलिस व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त करने के मिशन में जुट गए हैं।