ब्रेकिंग
बिहार के हर जिले में जॉब फेयर..युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम, BJP ने CM सम्राट के कदम का किया स्वागत महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर: चीनी के बाद गुड़ हुआ महंगा, अब प्याज ने भी निकाले आंसूपेड़ से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप; पति हिरासत मेंबर्ड हिट के बाद पटना में एयर इंडिया की फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग, 164 यात्री बाल-बाल बचेछत पर बेखबर सोता रहा पूरा परिवार, नीचे चोरों ने पी शराब और समेट ले गए 10 लाख का मालबिहार के हर जिले में जॉब फेयर..युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम, BJP ने CM सम्राट के कदम का किया स्वागत महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर: चीनी के बाद गुड़ हुआ महंगा, अब प्याज ने भी निकाले आंसूपेड़ से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप; पति हिरासत मेंबर्ड हिट के बाद पटना में एयर इंडिया की फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग, 164 यात्री बाल-बाल बचेछत पर बेखबर सोता रहा पूरा परिवार, नीचे चोरों ने पी शराब और समेट ले गए 10 लाख का माल

BIHAR NEWS : 'पैसा लेते ही धरा गए दारोगा जी ...', निगरानी ने शिकारपुर थाना में एएसआई को रंगे हाथ गिरफ्तार

बिहार के बेतिया में निगरानी विभाग ने शिकारपुर थाने में तैनात दारोगा उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को एक मामले में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

BIHAR NEWS : 'पैसा लेते ही धरा गए दारोगा जी ...',  निगरानी ने शिकारपुर थाना में एएसआई को रंगे हाथ गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

बेतिया: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात दारोगा उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। दारोगा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दारोगा उपेंद्र कुमार विद्यार्थी पर एक मामले में रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले की जांच शुरू की। आरोपों की पुष्टि होने के बाद निगरानी टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और दारोगा को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।


बताया जा रहा है कि कार्रवाई पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से की गई। निगरानी की टीम पहले से ही मामले पर नजर रखे हुए थी। जैसे ही दारोगा ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने तत्काल उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।


दारोगा की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही शिकारपुर थाना परिसर और आसपास के इलाके में चर्चा तेज हो गई। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। निगरानी टीम अब गिरफ्तार दारोगा से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि रिश्वत की मांग किस मामले को लेकर की गई थी और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। फिलहाल निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी है। अधिकारियों की ओर से मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है। गिरफ्तारी के बाद दारोगा उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए निगरानी टीम अपने साथ ले गई है।