ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

OLX पर चोरी की बाइक बेचकर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया, बेतिया से 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार

बेतिया पुलिस ने OLX पर चोरी की बाइक बेचकर लोगों से ठगी करने वाले चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एटीएम, लैपटॉप, मोबाइल और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

WEST CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण के Bettiah में OLX पर चोरी की बाइक बेचकर ठगी करने वाले साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सात एटीएम कार्ड, पांच पासबुक, पांच चेकबुक, चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, दो टैब, एक मोटरसाइकिल और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया है।


सदर एसडीपीओ अजीत कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि नगर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने मुफस्सिल थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उसने OLX पर एक बाइक खरीदने के लिए संपर्क किया था। इसी दौरान एक मोबाइल नंबर से फोन आया और आरोपी ने खुद को बाइक विक्रेता बताते हुए सौदा तय किया।


आरोपी ने पीड़ित को अपने पुत्र के साथ नानोसती बुलाया, जहां एक मोटरसाइकिल दिखाकर 64,500 रुपये में डील तय हुई। पीड़ित ने बाइक खरीद ली, लेकिन कुछ दिनों बाद जब उसने बाइक की सर्विसिंग कराई, तब बगहा के सर्विस सेंटर से फोन आया कि असली बाइक तो उनके पास मौजूद है। इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए मुफस्सिल थाना कांड संख्या 165/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तकनीकी जांच और छापेमारी अभियान चलाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुमार, संदीप कुमार, विशाल कुमार और विवेक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों के नंबर बदलकर उन्हें OLX पर बेचते थे। वाहन के चेसिस और इंजन नंबर में छेड़छाड़ कर फर्जी दस्तावेजों के सहारे ग्राहकों को ठगने का काम किया जाता था। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

टैग्स