ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीतपटना: पर्यटन विभाग के अधीक्षण अभियंता के बैंक लॉकर से ₹64.79 लाख के आभूषण बरामद, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाईबांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीतपटना: पर्यटन विभाग के अधीक्षण अभियंता के बैंक लॉकर से ₹64.79 लाख के आभूषण बरामद, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

बिहार में नाबालिग से दरिंदगी: मक्के के खेत में वारदात, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Bihar News: बेतिया के मझौलिया इलाके में नाबालिग बच्ची के साथ हुई घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य लोगों की तलाश जारी है और जांच तेज कर दी गई है…

बिहार में नाबालिग से दरिंदगी: मक्के के खेत में वारदात, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है।


जानकारी के अनुसार, मलाही टोला निवासी एक युवक पर आरोप है कि उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर मक्के के खेत में ले गया और वहां उसके साथ जबरन गलत काम किया। घटना के बाद बच्ची काफी सहमी हुई बताई जा रही है, वहीं परिवार सदमे में है।


पीड़िता की मां ने साहस दिखाते हुए मझौलिया थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है, जो गांव के ही सुरेंद्र साहनी का 20 वर्षीय पुत्र बताया जा रहा है।


इस मामले में अमर कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर कुल चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता और आरोपी दोनों का मेडिकल परीक्षण GMCH बेतिया में कराया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाने और घटना के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है, ताकि दोषियों को कानून के तहत सख्त सजा दिलाई जा सके।


घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए बेहद चिंताजनक हैं और ऐसे मामलों में त्वरित न्याय जरूरी है। वहीं, परिवार की ओर से भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।