ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार : शादी करने जा रहे दूल्हे की गाड़ी में लगी आग, दोस्तों के साथ ऐसे बचाई जान

BETTIAH : मौसम इन दिनों शादियों का है। बिहार में हर दिन हजारों शादियां हो रही हैं लेकिन पश्चिम चंपारण जिले से जो खबर सामने आई है उसे जानकर शादी करने जा रहे दूल्हे भी सतर्क हो जाएंग

बिहार : शादी करने जा रहे दूल्हे की गाड़ी में लगी आग, दोस्तों के साथ ऐसे बचाई जान
Editor
2 मिनट

BETTIAH : मौसम इन दिनों शादियों का है। बिहार में हर दिन हजारों शादियां हो रही हैं लेकिन पश्चिम चंपारण जिले से जो खबर सामने आई है उसे जानकर शादी करने जा रहे दूल्हे भी सतर्क हो जाएंगे। जी हां, बेतिया में शादी के लिए जा रहे एक दूल्हे की गाड़ी में आग लग गई। अचानक से दूल्हे की गाड़ी में आग लगी तो दूल्हा और उसके साथ ही गाड़ी से निकल पड़े और देखते ही देखते मिनटों में सजी-धजी गाड़ी जलकर खाक हो गई। 


घटना बेतिया के जगदीशपुर ओपी थाना इलाके की है। यहां बीती रात तकरीबन 10 बजे एक दूल्हा अपने साथियों के साथ गाड़ी पर सवार होकर शादी के लिए जा रहा था लेकिन अचानक से दूल्हे की गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी के ड्राइवर ने होशियारी दिखाई और दूल्हा और गाड़ी में बैठे अन्य लोगों को तुरंत बाहर निकाल दिया। इसके बाद गाड़ी में आग तेजी के साथ भड़क गई। देखते ही देखते अच्छी खासी गाड़ी जलकर खाक हो गई। 


जानकारी के मुताबिक बारात पूर्वी चंपारण के सठहा से बेतिया के बैठनिया जा रही थी। जगदीशपुर ओपी थाना इलाके में अहवर शेख तिवारी जी के बाजार के पास गाड़ी जैसे ही पहुंची उसमें आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। किसी तरह गाड़ी में लगी आग को बुझाया गया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।

टैग्स