ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बेतिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

BETTIAH: बेतिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी है जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना के दौरान मौके पर अफरा-त

बेतिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी है जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। 


हादसे में एक बाइक सवार की मौक पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मनुआपुल पुलिस ने मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही घायल युवक को इलाज के लिए बेतिया के जीएमसीएच में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 


घटना बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग NH-727 स्थित मुसहरी टोला के पास की है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है वही ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। बताया जाता है कि चीनी से लदा ट्रक हरिनगर से जैसे ही आगे बढ़ा तभी लौरिया की तरफ से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले चक्के में टक्करा गई और मौके पर ही एक बाइक सवार की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान तुरहापट्टी निवासी शमीम और घायल की पहचान जवाद मियां के पुत्र मुसाफिर के रूप में हुई है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया जिससे आवागमन बाधित हो गया।

टैग्स