ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बेतिया में बकरी चरा रहे एक अधेड़ पर बाघ ने किया हमला, मौके पर ही मौत

BETTIAH: बेतिया में बाघ के हमले से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना मंगुराहा रेंज के सटे जंगल की है। जहां इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक की प

बेतिया में बकरी चरा रहे एक अधेड़ पर बाघ ने किया हमला, मौके पर ही मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 BETTIAH: बेतिया में बाघ के हमले से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना मंगुराहा रेंज के सटे जंगल की है। जहां इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक की पहचान सहोदरा थाना क्षेत्र के वन बैरिया गांव निवासी स्वर्गीय सामलाल महतो के 50 वर्षीय पुत्र इंद्रदेव महतो के रूप में हुई है। 


बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह वो बकरी लेकर जंगल में चराने गया था तभी जंगल से निकलकर बाघ ने इंद्रदेव महतो पर हमला कर दिया। बाघ के हमले से इंद्रदेव महतो की मौत हो गई। बाघ इंद्रदेव महतो को 500 मीटर घसीट कर गन्ने के खेत में ले गया। बता दें कि मृतक मंगलवार को पांच बकरी को लेकर जंगल से सटे सरेह में चराने गया हुआ था जब बकरी भाग कर घर आ गई थी। 


इंद्रदेव महतो जब घर नहीं लौटा तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तब पता चला कि बाघ ने इंद्रदेव महतो पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतक की तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट



टैग्स