ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बेतिया के पुरैना गांव में बाघ के घुसने से मचा हड़कंप, पकड़ने के लिए बिछाया गया जाल

BETTIAH: बेतिया के चनपटिया के पुरैना गांव में एक बाघ को देखते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बाघ को देखते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बाघ देखने के बाद लोगों ने इसकी सूचना च

बेतिया के पुरैना गांव में बाघ के घुसने से मचा हड़कंप, पकड़ने के लिए बिछाया गया जाल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: बेतिया के चनपटिया के पुरैना गांव में एक बाघ को देखते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बाघ को देखते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बाघ देखने के बाद लोगों ने इसकी सूचना चनपटिया थाने को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे चनपटिया थानाध्यक्ष ने वन विभाग को इस बात की सूचना दी।


वही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को पता चला कि बाघ का ही पगमार्ग है। वन विभाग की टीम ने पूरे इलाके को खाली करा दिया है और सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। वही माइकिंग से सभी लोगों को कहा गया कि सभी लोग अपने-अपने घरों में रहे।


वही वन विभाग की टीम सभी इलाके को जाल लगाकर घेर दिया है और बाघ को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया है.बाघ का लोकेशन बनकट पुरैना बताया जा रहा है. जिसे पकड़ने के लिए वन विभाग टीम और जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है।


गांव की महिला ललिता देवी ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे खेत के तरफ गए थे.वही देखा कि एक बाघ खड़ा था और महिला वहां से भागते हुए चिल्लाने लगी। वहां 4 से 5 कुते बाघ को देख दौड़ने लगे.और बाघ ने महिला के ऊपर हमला किया लेकिन महिला बाल बाल बच गई ।


वही बाघ ने इसी गाँव में दूसरे जगह एक गाय को अपना शिकार बनाने का प्रयास किया। गाय और बाघ का भाग दौड़ देख एक महिला रामावती देवी ने अपने गाय को देखने गईं तभी वहां महिला का सामना सीधा बाघ से हो गया। महिला ने बताया कि मेरी नजर जैसे ही बाघ के नजर मिली वो चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गये जिसके बाद शोर सुनकर बाघ गन्ने के खेत में भाग गया। गांव में बाघ के घुसने से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वही वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने के लिए जाल बिछा चुकी है। बाघ को पकड़ने के लिए इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 

टैग्स