ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

मोतिहारी-बेतिया मुख्य सड़क पर बड़ा हादसा, रोड एक्सीडेंट में 7 लोगों की मौत, ऑटो और बोलेरो में हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां एक भीषण सड़क गड़से में 7 लोगों की मौत हो गई है. कई लोग घायल बताये जा रहे हैं. जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां एक भीषण सड़क गड़से में 7 लोगों की मौत हो गई है. कई लोग घायल बताये जा रहे हैं. जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को निकालने की कोशिश में जुटी हुई है. 


घटना जिले के मझौलिया थाना इलाके की है. जहां जौकटिया गांव में यह बड़ा हादसा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक ऑटो और बोलेरो की आमने-सामने हुई इस भिड़ंत में 7 लोगों ने दम तोड़ दिया. कई लोग अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं. मृतक हरसिद्धि के जोगिया गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं. 


घटना के बाद से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक एक बच्चा भी घायल बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि बोलेरो का ड्राइवर घटना के बाद मौके से फरार हो गया. मझौलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी को जब्त कर लिया गया है. घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है.




रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता