ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी

बॉयफ्रेंड से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, बिहार में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Bihar News: बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र में एक युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घंटों चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

Bihar News
मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा पंचायत अंतर्गत परसौनी गांव में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती काफी ऊंचाई पर चढ़कर मोबाइल फोन से किसी व्यक्ति से लगातार बातचीत कर रही थी। लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। घटना की सूचना मिलते ही बैरिया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।


पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए युवती से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क स्थापित किया और उसकी समस्या को गंभीरता से सुनते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद युवती टावर से सुरक्षित नीचे उतरने को तैयार हुई। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई।


थाने में पूछताछ के दौरान युवती ने अपनी पहचान संजना कुमारी के रूप में बताई। उसने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व एक युवक उसे शादी का भरोसा देकर अपने साथ ले गया था। दोनों के बीच लंबे समय तक प्रेम संबंध रहे, लेकिन अब युवक शादी करने से इंकार कर रहा है। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि युवक के परिजन उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।


युवती का कहना था कि न्याय नहीं मिलने और लगातार उपेक्षा किए जाने से परेशान होकर उसने विरोध स्वरूप यह कदम उठाया। वहीं घटना के दौरान टावर के नीचे लोगों की भारी भीड़ जमा रही और किसी अनहोनी की आशंका को लेकर लोग चिंतित नजर आए।


बैरिया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संबंधित युवक को भी थाने बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उपलब्ध तथ्यों और कानूनी प्रावधानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जांच के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता