ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, बिना आईडी कार्ड एंट्री बैन; SSB ने बढ़ाई चौकसीमुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलानमधुबनी में JK लक्ष्मी सीमेंट प्लांट का विरोध, निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प15 अगस्त के राजकीय समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी, गांधी मैदान में भव्य आयोजनस्वतंत्रता दिवस से पहले भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, बिना आईडी कार्ड एंट्री बैन; SSB ने बढ़ाई चौकसीमुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलानमधुबनी में JK लक्ष्मी सीमेंट प्लांट का विरोध, निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प15 अगस्त के राजकीय समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी, गांधी मैदान में भव्य आयोजन

मवेशी तस्करी के खिलाफ अभियान तेज, बेतिया में एक गिरफ्तार

बेतिया के कालीबाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक मवेशी को सुरक्षित बरामद कर तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे पिकअप वाहन को जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज

बिहार न्यूज
गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया के कालीबाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी तस्करी के एक प्रयास को विफल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक मवेशी को सुरक्षित बरामद किया गया है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


कालीबाग थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तरवारी पोखरा निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हजारी टोला क्षेत्र से पिकअप वाहन पर मवेशी लादकर तस्करी के उद्देश्य से ले जा रहा है।


सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी की और संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर उसकी जांच की। तलाशी के दौरान वाहन पर एक मवेशी मिला, जिसे कथित रूप से अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने मौके से दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बरामद मवेशी को सुरक्षित संरक्षण में रखा गया है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की जानकारी जुटा रही है।


थानाध्यक्ष ने बताया कि जिले में मवेशी तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचनाओं के आधार पर नियमित छापेमारी की जा रही है और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स