ब्रेकिंग
खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन

Bihar News: किराये के कमरे से मिला BA छात्रा का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bihar Crime News: बेतिया में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही बीए की एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है. परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग...

Bihar News: किराये के कमरे से मिला BA छात्रा का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही बीए की एक छात्रा का शव संदिग्ध हालत में मिला है. छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.


मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरिसवा रोड स्थित एक किराये के मकान का है. मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पियूनी बाग वार्ड नंबर 22 निवासी 20 वर्षीय इंदु बाला के रूप में हुई है. वह बेतिया में रहकर बीए की पढ़ाई कर रही थी और साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करती थी.


जानकारी के अनुसार शनिवार रात पुलिस ने छात्रा के परिवार वालों को घटना की सूचना दी. इसके बाद परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे. जब उन्होंने कमरे में देखा तो इंदु बाला का शव पंखे से लटका हुआ था. घटना को देखकर परिवार के लोग सदमे में आ गए.


परिजनों ने छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात से इनकार किया है. उनका कहना है कि इंदु बाला ऐसी परिस्थिति में ऐसा कदम नहीं उठा सकती थी. परिवार वालों ने आशंका जताई है कि किसी ने उसकी हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया है.


मृतका के बड़े भाई मिथुन कुमार ने बताया कि इंदु चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी थी. परिवार को उसकी पढ़ाई और भविष्य से काफी उम्मीदें थीं. उन्होंने कहा कि बहन की मौत की सच्चाई सामने आनी चाहिए और पूरे मामले की सही तरीके से जांच होनी चाहिए.


वहीं छात्रा के पिता कृष्णा राम, जो पेशे से चालक हैं, ने भी मामले को संदिग्ध बताया है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है. उनका कहना है कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर उनकी बेटी के साथ क्या हुआ.


घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा.