ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बेतिया में शराब तस्करों और पुलिस में मुठभेड़, ताबड़तोड़ फायरिंग में एक तस्कर की मौत

BETTIAH : बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराबियों और शराब कारोबारियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। ताज़ा मामला बेतिया का है, जहां शराब की भारी मात्रा लेकर आ रहे शराब तस्क

बेतिया में शराब तस्करों और पुलिस में मुठभेड़, ताबड़तोड़ फायरिंग में एक तस्कर की मौत
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराबियों और शराब कारोबारियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। ताज़ा मामला बेतिया का है, जहां शराब की भारी मात्रा लेकर आ रहे शराब तस्करों और श्रीनगर पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गया। इस दौरान वहां ताबड़तोड़ गोलियां चली। तस्करों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लगभग 11 राउंड गोलियां चलाई, जिसमें एक तस्कर की मौत हो गई। 



घटना बेतिया श्रीनगर थाना की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब तस्कर भारी मात्रा में शराब लेकर आ रहे हैं। फिर क्या था ! श्रीनगर पुलिस की टीम हरकत में आ गई और छापेमारी शुरू कर दी। जब तस्कर भागने की कोशिश करने लगे तब पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा करीब 11 राउंड गोलियां चलाई गई। गोली लगने से एक तस्कर की मौत हो गई। 


घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ सुबह 2 बजे से 5 बजे तक फायरिंग चलती रही। घटना में एक शराब तस्कर के मौत की सूचना है। मौके पर चार थानों की पुलिस पहुंची और लगातार कैंप कर रही है। इस घटना के बाद तस्करों में हड़कंप मच गया है। 

टैग्स