ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

सरकारी दफ्तर में कुर्सी पर सोते कर्मचारी का वीडियो हुआ वायरल, बेतिया के मझौलिया प्रखंड कार्यालय की तस्वीर

बेतिया के मझौलिया प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारी की नींद लेते वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग कई सवाल उठा रहे हैं। । इस वीडियो के सामने आने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।

BIHAR
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से हैं जहां सरकारी दफ्तर में नींद पूरी करते एक कर्मचारी का वीडियो वायरल हो रहा हैं । वायरल वीडियो मझौलिया प्रखंड कार्यालय का बताया जा रहा हैं। वीडियो में कर्मचारी ड्यूटी पर आराम की नींद फरमा रहे हैं। बेतिया जिला के मझौलिया प्रखंड कार्यालय के सरकारी दफ्तर में चैन की नींद पूरी करते सरकारी कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


वीडियो में कर्मचारी काम करने के बजाय कुर्सी पर चैन की नींद लेते हुए नजर आ रहे हैं। उक्त वीडियो प्रखंड कार्यालय मझौलिया का बताया जा रहा है । हालांकि वायरल वीडियो को पुष्टि फर्स्ट बिहार चैनल नहीं करता हैं। ऐसे में यदि कार्यालय का कोई अहम दस्तावेज गड़बड़ा जाए तो जबाबदेही किसकी होगी? यह अहम सवाल है। इस पर वरीय पदाधिकारियों को समय रहते ध्यान देना चाहिए ताकि लोगों को परेशानी कम हो और समय से बिना दौड़ धूप के लोगों का काम हो सके।


यदि यह वीडियो सही है तो सवाल यह उठता है कि सरकारी कर्मचारी जो ड्यूटी के दौरान कुंभकरणी नींद सो रहा है, वो घर पर क्या करता हैं जो नींद पूरी नहीं होती। अपनी समस्या लेकर लोग चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में प्रखंड कार्यालय में काम कराने आते हैं जहां कर्मचारी नींद लेते देखे जाते हैं। जब तक इनकी नींद पूरी नहीं होती इनके उठने का लोग इंतजार करते है, इस बात से डरते हैं कि यदि नींद से साहब को उठाया तो वो गुस्सा हो जाएंगे और उनका काम नहीं करेंगे। 


किसी ने सो रहे कर्मचारी का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है वही वीडियो अब वायरल हो रहा है। जिसकी पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता लेकिन इस वीडियो को देखकर लोग भी हैरान हैं। कुछ लोगों का कहना है कि रात में ये जनाब क्या करते हैं कि ड्यूटी के समय में सोते हैं। वही कुछ लोगों का कहना है कि जिसे सरकारी नौकरी नहीं है उससे उसका दुख दर्द पूछिये, जिसको सरकारी नौकरी लगी हुई है वो ठीक से काम तक नहीं करता है और ऑफिस में ही आराम फरमाता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद चर्चा का बाजार गर्म है।   

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स