ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: बेतिया में जमीन के लिए दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

बेतिया के मुरली भरहवा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

bihar
मारपीट का वीडियो वायरल
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में भूमि विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बेतिया के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत गोनाहा थाना क्षेत्र के मुरली भरहवा गांव का है। जहां जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। झड़प के दौरान दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें करीब एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर लाठियां बरसाते हुए साफ देखा जा सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायलों को पहले अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक संतोष कुमार ने बताया कि एक पक्ष से चार लोग सिर फटने जैसी गंभीर चोटों के साथ अस्पताल लाए गए थे।


घायल शेख तबरेज ने आरोप लगाया कि विवादित भूमि पर पिछले 80 वर्षों से उनका कब्जा है और उनके पास इससे संबंधित वैध रसीद भी मौजूद है। उन्होंने बताया कि दूसरा पक्ष जबरन जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था, इसी को लेकर विवाद बढ़ा और हिंसक झड़प में तब्दील हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। गोनाहा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। दोनों पक्षों से आवेदन मांगा गया है, आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट