ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई: बेतिया में 27 अपराधी थाना बदर, हर दिन आकर लगानी होगी हाजिरी

बेतिया जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा चुनाव और पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण बनाने के लिए 27 अपराधियों को थाना बदर किया। उनके खिलाफ आईटी एक्ट, आर्म्स एक्ट और मद्य निषेध सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

बिहार
प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: बिहार में दो चरणों में नवम्बर में चुनाव होने हैं। इससे पहले दिवाली और लोक आस्था का महापर्व है। चुनाव और विभिन्न त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के मकसद से पश्चिम चंपारण प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम ने 27 अपराधियों पर थाना बदर की कार्रवाई की है। अब हर दिन इन अपराधियों को थाने में पहुंचकर हाजिरी लगानी होगी। यूं कहे कि अपनी उपस्थिति पुलिस के समक्ष दर्ज करानी होगी। 


बेतिया में अगामी विधानसभा आम चुनाव एवं आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के आदेश पर 27 अपराधियों को बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम-2024 की धारा 03(3) के तहत थाना बदर किया गया है, वहीं एक अपराधी की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है।


जिन अपराधियों पर यह कार्रवाई की गई है, उनके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता, आर्म्स एक्ट, आईटी एक्ट और मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। ये सभी फिलहाल जमानत पर बाहर थे। पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रस्ताव पर हुई सुनवाई में अपराधी अपना बचाव करने में असफल रहे, जिसके बाद प्रशासन ने यह कठोर निर्णय लिया।


थाना बदर किए गए अपराधियों को 31 नवंबर 2025 तक अपने निर्धारित थाना क्षेत्र से बाहर रहना होगा। इस अवधि में उन्हें प्रतिदिन प्रातः 10 से 11 बजे एवं संध्या 5 से 6 बजे के बीच सम्बद्ध थाना में उपस्थित होकर अपनी हाजिरी दर्ज करानी होगी। बताया गया कि इसके पूर्व भी 40 से अधिक अपराधकर्मियों को थाना बदर किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी ने इसके अनुपालन और अनुश्रवण का निर्देश पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण (बेतिया/बगहा) को दिया है।


थाना बदर किए गए अपराधकर्मियों में अब्बास अंसारी, मेहन महतो उर्फ मोहन भगत, शिवम पाण्डेय, वृजेश साह, जितेन्द्र सहनी, अनिल कुमार, सुभाष कुमार, धुरेन्द्र साह, राजाबाबु राम, चंदन राम, सुभाष चौधरी, मो. ताबिस, जयप्रकाश कुशवाहा, मो. असलम, गुफरान अंसारी, कमलेश ठाकुर, विनोद कुशवाहा, विरेन्द्र बैठा, रमेश यादव, श्याम प्रसाद, संजय राय, गोपीचन्द गोड़, दीपक जायसवाल, रमेश मांझी, विनोद सिंह, अभ्यास सिंह और युसुफ अली शामिल हैं।


वहीं, बढ़ई टोला बानुछापर निवासी आलोक झा की गिरफ्तारी का आदेश भी दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधकर्मियों के विरुद्ध इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट