ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

नेपाल में बिहार के बड़े साहब, लड़कियों के साथ होटल में बिताते हैं रंगीन रात, देखें पूरा Video

BAGHA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. एक तरफ सीएम लीकर फ्री इंडिया का आह्वान कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर बिहार में सरकारी अफसर शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

BAGHA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. एक तरफ सीएम लीकर फ्री इंडिया का आह्वान कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर बिहार में सरकारी अफसर शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं. शिक्षक से लेकर पुलिसवाले, कई बार शराब के नशे और धंधे में पकड़े गए. लेकिन इसबार BCO साहब की अय्याशी का वीडियो सामने आया है. वीडियो में बीसीओ साहब शराब, शबाब और कबाब का भरपूर मजा ले रहे हैं. 


मामला पश्चिम चंपारण जिले के बगहा का है. जहां बगहा दो प्रखंड में तैनात ब्लॉक कोऑपरेटिव ऑफिसर और एसएफसी गोदाम प्रबंधक सतीश कुमार शर्मा होटल में शराब और लड़की के साथ गलत काम करते हुए पकड़े गए. दरअसल इस घटना के कई वीडियो सामने आये हैं. जिसमें सतीश कुमार शर्मा शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं. होटल के बंद कमरे में लड़कियां भी उनके साथ दिखाई दे रही है. जो साहब को जाम का पैग बना कर दे रही है.


इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फर्स्ट बिहार झारखंड इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. लेकिन दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में महिलाओं के साथ अश्लील हरकत दिख रहा शख्स बगहा 2 प्रखंड में तैनात BCO सतीश कुमार शर्मा है. वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि यह नेपाल का है.




वायरल वीडियो के बारे में जब आरोपी BCO सतीश कुमार शर्मा से बात की गई तो वह कैमरे से बचने की कोशिश करने लगे. साहब खुद कैमरे के सामने स्वीकार भी कर रहे हैं कि हम एक सरकारी कर्मचारी हैं और शराब नहीं पीने की शपथ लिए हैं. लेकिन जो वीडियो सामने आया है. वह कुछ ही कहानी बयां कर रहा है. कार्रवाई से बचने के लिए साहब ने इतना कह दिया कि वो कभी नेपाल गए ही नहीं है. बहरहाल सूबे में लगातार कई जगहों से शराबबंदी कानून के  माखौल उड़ाए जाने की खबरों को लेकर राज्य में चर्चाओं का बाजार गर्म है. देखना दिलचस्प होगा कि मामला सामने आने के बाद सीनियर अफसर क्या कार्रवाई करते हैं. 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता