ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बंदरों के उत्पात से टूटा रेलवे का ओवरहेड वायर, गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन हुआ बाधित

BAGAHA: इलेक्ट्रिक वायर में खराबी आने के बाद गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया। पनियहवा और बाल्मीकि नगर रेलवे स्टेशन के बीच बंदरों ने जम

बंदरों के उत्पात से टूटा रेलवे का ओवरहेड वायर, गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन हुआ बाधित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: इलेक्ट्रिक वायर में खराबी आने के बाद गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया। पनियहवा और बाल्मीकि नगर रेलवे स्टेशन के बीच बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया था। जिसके कारण रेलवे का ओवरहेड तार क्षतिग्रस्त होकर टूट कर गिर पड़ा। जिसके बाद ट्रेनों का परिचालन अचानक बाधित हो गया। 


तार के क्षतिग्रस्त होने के कारण बांद्रा से बरौनी जा रही अवध एक्सप्रेस ट्रेन मौके पर ही खड़ी रही। इसके साथ ही इस रेलखंड पर चलने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया है। 


2 घंटे से अवध एक्सप्रेस जंगल के बीचों बीच खड़ी है। जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पर रहा है। सूचना के बाद आवागमन को बहाल करने के लिए रेलवे के अधिकारी जुटे हैं।


बताया जाता है कि रेलवे के इलेक्ट्रिक वायर  पर बंदरों का झूंड कूद रहा था जिसके कारण ओवरहेड तार क्षतिग्रस्त होकर अचानक गिर पड़ा और कई ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गयी। जिससे रेलवे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। वही भीषण गर्मी से भी लोग काफी परेशान हैं। कई यात्री तो रेलवे ट्रैक पर बैठकर ट्रेन के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। टूटे ओवरहेड वायर को जोड़ने का काम जारी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता