ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बगहा में क्वारेंटाइन सेंटर पर प्रवासी मजदूरों का हंगामा, नेशनल हाइवे को भी किया जाम

BAGAHA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। बगहा शहर के एक क्वारेंटाइन सेंटर पर प्रवासी मजदूरों ने हंगामा किया है। मजदूरों ने नेशनल हाइवे को भी जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पु

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BAGAHA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। बगहा शहर के एक क्वारेंटाइन सेंटर पर प्रवासी मजदूरों ने हंगामा किया है। मजदूरों ने नेशनल हाइवे को भी जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजी तब मामला काबू में किया जा सका।


शहर के डीएम एकेडमी क्वॉरेंटाइन सेंटर पर रह रहे प्रवासी मजदूरों ने जमकर हंगामा किया है । हंगामा के बाद वे लोग एनएच 727 पर उतर गए और सड़क जाम कर नारेबाजी करने लगे ।प्रवासी मजदूरों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गयी सुविधाएं नहीं दी जा रही है।


मजदूरों ने आरोप लगाया कि न तो  समय से खाना मिल रहा है ना ही रहने के लिए उचित व्यवस्था है । जांच में भी प्रशासन लापरवाही बरत रहा है ।सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने आंशिक बल प्रयोग करते हुए मामले को शांत कराया और प्रवासियों को फिर से केंद्र पर शिफ्ट कराया।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता