ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

बगहा : शुरू हुआ स्पेशल चेकिंग अभियान, बिना मास्क पहने निकले तो खैर नहीं

BAGHA : सूबे में कोविड महामारी की रोकथाम को लेकर रविवार को सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की सख्ती से अमल में लाया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

बगहा : शुरू हुआ स्पेशल चेकिंग अभियान, बिना मास्क पहने निकले तो खैर नहीं
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : सूबे में कोविड महामारी की रोकथाम को लेकर रविवार को सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की सख्ती से अमल में लाया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने शनिवार को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। बगहा में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखकर प्रशासन ने कमर कस ली है।


पुलिस सड़क पर उतरकर मास्क नहीं पहनने वालों का फाइन काट रही हैं। वहीं पुलिस के अभियान में कई समाजसेवी भी शामिल हो गए हैं जो मुफ्त मास्क बांटकर लोगों से हर हाल में मास्क पहनकर ही बाहर निकलने की अपील कर रहे हैं। लगातार कोरोना की बढ़ रही रफ्तार को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है।


बता दें कि बिहार में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए आज से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने शनिवार को सभी जिलाधिकारियों, वरीय पुलिस अधीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों को विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया है।


इस दौरान सड़क से लेकर अस्पताल, दुकान और जेल तक की छानबीन होगी। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोरोना की रोकथाम के लिए लगाए गए प्रतिबंधों का सही से पालन हो रहा है या नहीं। जिस तरह से प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं उसके लिए यह जरूरी भी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें