ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

बगहा के भेरिहारी मध्य विद्यालय में शुरू हुआ सामुदायिक किचन, गंडक में बाढ़ के खतरे को लेकर तैयारी तेज

नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद गंडक नदी में संभावित जल वृद्धि को देखते हुए बगहा के भेरिहारी मध्य विद्यालय में सामुदायिक किचन शुरू किया गया। जरूरतमंदों को भोजन मिलेगा।

बिहार न्यूज
बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: नेपाल में आई फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया है। गंडक नदी में संभावित जल वृद्धि को देखते हुए पश्चिम चंपारण के बगहा में प्रशासन ने राहत और बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में चकदहवा के समीप स्थित भेरिहारी मध्य विद्यालय में सामुदायिक किचन शुरू किया गया है।


सामुदायिक किचन के माध्यम से प्रभावित और जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से यहां आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि संभावित बाढ़ की स्थिति में लोगों को समय पर भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।


संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन सतर्क

अधिकारियों की ओर से क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। गंडक नदी के जलस्तर में होने वाले संभावित बदलाव को देखते हुए प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं।


स्थानीय लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। जरूरत पड़ने पर सामुदायिक किचन के जरिए प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।


नेपाल में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही

बता दें कि नेपाल में आई फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है। रिपोर्टों के अनुसार, बाढ़ से 95 लोगों की मौत हुई है, जबकि 133 भारतीय पर्यटकों समेत 400 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।


नेपाल में आई इस प्राकृतिक आपदा के बाद बिहार के सीमावर्ती इलाकों में भी प्रशासन को अलर्ट मोड में रखा गया है। गंडक नदी में संभावित जल वृद्धि को देखते हुए राहत और बचाव की तैयारियां लगातार जारी हैं।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट


Gandak Barrage Valmikinagar

Date- 26/08/2026. Time-09:30 PM

Barrage U/S Discharge- 1,36,700 cusecs

Barrage U/S level- 354.70 ft

Barrage D/S level-  352.10 ft

E.M.C-   Nil

M.W.C-  Nil

D/S Discharge-  1,36,700 cusecs(R)

बगहा के भेरिहारी मध्य विद्यालय में शुरू हुआ सामुदायिक किचन, गंडक में बाढ़ के खतरे को लेकर तैयारी तेजबगहा के भेरिहारी मध्य विद्यालय में शुरू हुआ सामुदायिक किचन, गंडक में बाढ़ के खतरे को लेकर तैयारी तेजबगहा के भेरिहारी मध्य विद्यालय में शुरू हुआ सामुदायिक किचन, गंडक में बाढ़ के खतरे को लेकर तैयारी तेज

टैग्स