ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

प्रखंडों में लगेगा वाहन मेला, जनवरी से बस खरीद के लिए मिलेगी सब्सिडी; जानिए क्या है पूरी बात

PATNA : प्रखंडों एवं सुदूर पंचायतों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का पहला चरण शुरू करने का आदेश जारी हो गया है। परिवहन विभाग के सचि

 प्रखंडों में लगेगा वाहन मेला, जनवरी से बस खरीद के लिए मिलेगी सब्सिडी; जानिए क्या है पूरी बात
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : प्रखंडों एवं सुदूर पंचायतों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का पहला चरण शुरू करने का आदेश जारी हो गया है। परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर योजना का समय पर शुरू कराने का निर्देश दिया है। योजना के अनुसार अगले माह जनवरी तक लाभुकों का चयन कर अनुदान का लाभ दिया जाने लगेगा।


जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा प्रखंडवार एवं कोटिवार आवेदनों के आधार पर 28 दिसंबर तक वरीयता सूची बनाई जाएगी। इसके अगले दिन 29 दिसंबर को डीएम की अध्यक्षता में गठित चयन समिति योजना के तहत लाभुकों को चुनेगी। इसके बाद दो जनवरी तक आपत्ति आमंत्रित की जाएगी। छह जनवरी को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।


 इसके बाद जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा चयनित लाभुकों को चयनपत्र का तामिला कराया जाएगा। इसकी समयसीमा आठ और नौ जनवरी होगी। इसके बाद बस की खरीद के लिए चयनित लाभुक अनुदान प्राप्ति के लिए डीटीओ कार्यालय में आवेदन कर सकेंगे। विभागीय निर्देश के अनुसार, आवेदन प्राप्ति के सात दिनों के अंदर लाभुकों के खाते में अनुदान का भुगतान करना होगा।


आपको बताते चलें कि, योजना के तहत जिला मुख्यालय के प्रखंडों को छोड़कर शेष 496 प्रखंडों में प्रति प्रखंड सात लाभुकों को बस की खरीद के लिए पांच लाख रुपये अनुदान दिया जाएगा। इनमें दो अनुसूचित जाति वर्ग, दो अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एक पिछड़ा वर्ग और एक अल्पसंख्यक समुदाय से होंगे। इसके अलावा एक लाभुक सामान्य वर्ग से रखा गया है।